Sunday, May 11, 2025
Homeदेवघर में महिला की गला दबा कर की हत्या: ससुराल में बताया...

देवघर में महिला की गला दबा कर की हत्या: ससुराल में बताया बेटी को सांप ने डंसा, पिता ने कहा – गला दबाने के मिले निशान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Told In In law’s House That Daughter Was Bitten By Snake, Father Said Marks Of Strangulation Were Found

देवघर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर मौजूद लोग

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधु कुरूमटांड़ गांव में एक 24 वर्षीय महिला आरती देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतका के पिता को सूचना दी गयी कि बेटी को सांप ने डंस लिया है। सांप डंसने की जानकारी मिलते ही पिता भागे-भागे बेटी की ससूराल पहुंचे। यहां बेटी की लाश खटिए पर पाया। पिता ने बताया कि बेटी के गले में कपड़े गला दबाए जाने का निशान उन्होंने देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
दामाद के छोटे भाई ने दी जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती देवी की मौत की जानकारी आरती के देवर ने उसके मायके वालों को दी थी। आरती का मायका सारठ के पथरड्डा थाना क्षेत्र के मांदरिया गांव में है। आरती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मोहनपुर पुलिस को दी गयी, जिसके बाद थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पिता ने दामाद युगल किशोर यादव सहित बेटी के देवर पंकज यादव, सास अनिता देवी, ससुर कामदेव यादव, बेटी की ननद व नंदोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के देवर पंकज यादव और ससुर कामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
शादी समारोह से बुलाकर की हत्या
मृतका आरती देवी के भाई से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी बहन चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। वह अपने देवर के साथ शादी में पहुंची थी। समारोह खत्म भी नहीं हुआ था कि, जीजा ने फोन पर बहन के साथ गाली-गलौज कर उसे रात करीब 10 बजे बुला लिया। भाई का आरोप है कि बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है।
क्या कहते हैं पिता
मृतक के पिता ने बताया कि, चार साल पहले बेटी की शादी बंधु कुरुमटांड़ गांव के युगल किशोर यादव से हुई थी। उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार, दामाद को उपहार दिये। शादी के बाद कुछ दिन तक ठीक-ठाक रखा। इस दौरान बेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि, घर बनाते समय दामाद को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की लेकिन, कुछ दिन बाद ही दामाद समेत ससुराल वालों ने दहेज में एक पल्सर बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट भी करने लगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments