Saturday, March 15, 2025
HomeISRO का मून मिशन तय समय पर, Live Tracker में आप खुद...

ISRO का मून मिशन तय समय पर, Live Tracker में आप खुद देखें कहां है चंद्रयान-3, लैंडर ने भेजा एक और वीडियो

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

ISRO

लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ आधिकारिक तौर पर संपर्क स्थापित होने के बाद चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने अपने एक्स  हैंडल पर लिखा, लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ आधिकारिक तौर पर संपर्क स्थापित होने के बाद चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।

घर बैठे लाइव ट्रैकर में देखें कहां है चंद्रयान

चंद्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसरो की वेबसाइट isro.gov.in, यूट्यूब पर youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, या फिर फेसबुक https://facebook.com/ISRO पर भी आप इसे देख सकते हैं। 

लैंडर ने भेजा नया वीडियो

मिशन के दौरान ISRO ने चंद्रयान-3 से ली गईं चांद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसरो ने कहा कि सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments