Saturday, February 14, 2026
Homeजमशेदपुर के चौपारण की खीरमोहन की दुनिया दीवानी, स्‍वाद ऐसा की बार-बार...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

जमशेदपुर के चौपारण की खीरमोहन की दुनिया दीवानी, स्‍वाद ऐसा की बार-बार आएंगे

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

आकाश कुमार/जमशेदपुर. भारत में लोगों को मीठा खाना काफी पसंद है. हर एक खुशी के पल, पर्व, त्योहार,शादी,जन्मदिन में लोग मिठाई अवश्य खाते हैं. कई लोग तो खाने के बाद मीठा खाना काफी पसंद करते है. जमशेदपुर में अगर आप खास चौपारण के स्वाद का खीर मोहन इमरती और रबड़ी खाना चाहते हो तो एकमात्र दुकान आपको जुबली पार्क गेट के समीप देखने को मिलेगा. जो कि फेमस चौपारण खीर मोहन दुकान के नाम से है.

यह दुकान लल्लन गुप्ता और धीरज गुप्ता के द्वारा संचालित किया जा रहा है पिछले 3 सालों से. यह दोनों भाई चौपारण के रहने वाले हैं और यह लोग अब जमशेदपुर में चौपारण का स्वाद लोगों को सिखा रहे हैं. खीर मोहन 10 रुपए पीस और 320 रुपए प्रति केजी मिलता है. इमरती 15 रुपए पीस रबड़ी 600 रुपए प्रति किलो यहां मिलता है. 50 रुपए में 50 ग्राम रबड़ी एक खीर मोहन और एक इमरती प्लेट में मिलती है. प्रतिदिन यहां 10 किलो खीर मोहन की खपत है जो कि शुद्ध गाय के दूध के छेना से बनाई जाती है.

खीर मोहन 10 रुपए पीस
वहीं रबड़ी की बात करें तो 10 किलो दूध को 3 से 4 घंटे तक खौलाना पड़ता है. तब जाकर 2 किलो रबड़ी बनती है. यह दुकान सुबह के 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक खुली रहती है. यह लोग आपके शादी एवं पार्टी के लिए भी आर्डर लेते हैं. लल्लन गुप्ता ( 9867610579 ) .

.

FIRST PUBLISHED : July 19, 2023, 17:40 IST

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments