Monday, April 21, 2025
HomeJharkhand: मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल

Jharkhand: मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने बुधवार को एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष पुलिस दल द्वारा कस्वाखड़ गांव में की गई छापेमारी के दौरान दो बंदूकें, एक पिस्तौल, अर्ध-निर्मित आग्नेयास्त्र, बंदूक बनाने की सामग्री और कुछ उपकरण जब्त किए गए। एसपी ने बताया कि गन फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दो व्यक्ति हथियार खरीदने आए थे।

पीएलएफआई से जुड़े नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल
दूसरी ओर, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक दर्जन पीएलएफआई कार्यकर्ता बंदगांव क्षेत्र के कारिका गांव पहुंचे और ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे महिला के पैर में चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई गई है। नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों पर गोलियां चलाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Source

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments