Saturday, May 10, 2025
HomeJharkhand: पलामू में पेड़ गिरने से महिला की मौत, छह अन्य घायल;...

Jharkhand: पलामू में पेड़ गिरने से महिला की मौत, छह अन्य घायल; प्रतिबंधित टीएसपीसी के दो सदस्य गिरफ्तार

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को विशालकाय पेड़ गिरने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान छह अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना रांची से लगभग 180 किलोमीटर दूर सुआ गांव में हुई। लोग पेड़ के नीचे थे और एक पीडीएस दुकान पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय महिला सोमारी कुंवर की मौत हो गई।

इस बीच प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के दो सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों चतरा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल हो गए थे। लेस्लीगंज उपमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार टूटी ने बताया कि बसंत सिंह (24) और मिथिलेश भुइयां (26) को पलामू के मनातू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर गांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से 6,700 रुपये नकद, संगठन के पर्चे, दान पर्चियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए। अब मुठभेड़ के दौरान भाग निकले तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू कमांडर संतोष भुइयां (31) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments