Saturday, September 21, 2024
HomePakurझामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण आज झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया।

सदर अस्पताल पहुँचकर जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अस्पताल में ईलाजरत मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के सही व ससमय ईलाज की सराहना की।

वही जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने सदर अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक जाँच मशीनों का निरीक्षण किया व अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन ने डीएमएफटी फंड से लगे दांत जांच व एक्सरे की अत्याधुनिक मशीन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कहा कि पूर्व से ही यहाँ सीजर की व्यवस्था थी और अब यहाँ हार्निया, हाइड्रोसिल का भी सफल ऑपरेशन हो रहा है साथ ही साथ अन्य बीमारियों का भी ईलाज सुविधाजनक है।

जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने डॉक्टरों को रोस्टरवार ड्यूटी में उपलब्ध रहकर मरीजों को ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मौके पर बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अब्दुल हलीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments