Saturday, September 21, 2024
HomePakurझामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च, किया...

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च, किया विरोध प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार झारखंडियों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम झारखंडी अधिकार मार्च कार्यक्रम के तहत जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय से रविंद्र चौक तक जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च कर केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि राज्य गठन के बाद अधिक समय तक भाजपा की सरकार झारखंड की सत्ता का भोग करती रही। 2019 में जब झारखंडी जनता ने भाजपा से सत्ता छीनकर एक युवा आदिवासी नेता श्री हेमंत सोरेन जी को सत्ता सौपी तो भाजपा में लोग बौखला गए कि आखिर कैसे एक आदिवासी नेता राज्य की सत्ता संभाल सकता है, यही से भाजपा ने द्वेष की राजनीति शुरू की।

साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले तो सरकार गठन होने के बाद भाजपा के लोग सरकार गिराने की जुगत में लगे रहे। लेकिन जब इसमें उन्हें सफलता नही मिली तो राज्य के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को झूठे आरोप में षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया, लेकिन इतिहास गवाह है कि सच की हमेशा जीत होती है। हमारे नेता न्यायालय से बेदाग घोषित हुए। आज फिर से हमारी सरकार गिराने की कोशिश हो रही है, हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है जिसे हमारी झामुमो पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी और आनेवाले चुनाव में झारखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी।

मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, युवा जिला उपाध्यक्ष गाजी सलाउद्दीन, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, रहीम अंसारी, राजू सिंह, दयानन्द भगत, अब्दुल हलीम अंसारी, इकबाल हुसैन, अल्ताफ हुसैन, अन्ना मुर्मू, अनिता मुर्मू,प्रियंका मरांडी सहित विभिन्न प्रखंडो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments