[ad_1]
कोडरमा44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा के सलैयडीह में घरेलू विवाद में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राधा कुमारी(18) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवती का सोमवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था।
जिसके बाद युवती ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो मृतका को पंखे से झूल रही थी। जिसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।
चंदवारा | थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की धमराय पंचायत सचिवालय के समीप हदीश अंसारी के मकान में कार्य कर रहे एक मजदूर की वज्रपात से मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम 5.30 बजे की है। मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के बाराचट्टी निवासी शिव कुमार ठाकुर (50) के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार घर पर पांच मजदूर ईंट जुड़ाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश के साथ हुई वज्रपात में वहां कार्य कर रहे एक मजदूर घायल हो गया। जबकि अन्य मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को निजी क्लिनिक में इलाज के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में अन्य मजदूर की स्थिति ठीक है।
कोडरमा | जवाहर नवोदय विद्यालय पूतों में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। योग शिविर सुबह 5.30 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें विद्यालय के बच्चे सहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल होंगे। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या महुआ गुहा राय ने दी है। उन्होंने बताया कि शिविर में आसपास के स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link