Monday, February 16, 2026
HomeBihar: मैट की जगह गांव की मिट्टी पर सीखा ताइक्वांडो, नेशनल में...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Bihar: मैट की जगह गांव की मिट्टी पर सीखा ताइक्वांडो, नेशनल में 4 राज्यों के खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

नीरज कुमार/बेगूसराय. बिहार का बेगूसराय मेधा और प्रतिभाओं की धरती रही है. यहां के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर जिले का मान बढ़ा रहे हैं. इसी कड़ी में बेगूसराय की महिला खिलाड़ी ने कर्नाटक के सिमोगा में नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2023 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए चार राज्यों के खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता है. आपकों बता दें कि इस प्रतियोगिता में बेगूसराय से सात खिलाड़ी सहित पूरे राज्य से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. लेकिन फाइनल तक सिर्फ सुमन ही पहुंच पाई. यह खेल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में हुआ था.

बेगूसराय के बिहट नगर परिषद के वार्ड संख्या-23 की रहने वाली सुमन कुमारी ने बताया कि मध्य विद्यालय बिहट में खिलकारी कार्यक्रम को देखकर ताइक्वांडो खेलने का आईडिया मिला. जिसके बाद बेगूसराय ताइक्वांडो संगठन ने राह को आसान बनाया और लगातार प्रशिक्षण मिलता रहा. वहीं सुमन की मां रूबी देवी ने बताया कि जब बेटी घर से खेलने के लिए निकली तो समाज के लोग ताने मार रहे थे. लेकिन मैनें अपनी बेटियों को सपोर्ट किया. आज जब मैडल जीतकर आई तो गांव की लोग तारीफ़ कर रहे हैं. वहीं सुमन के पिताजी सुरेश कुमार ने बताया कि गर्व है कि हमारी बेटी बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है.

चार राज्य के खिलाडियों को पराजित कर जीता गोल्ड
सुमन कुमारी ने बताया कि ताइक्वांडो में पांच राउंड फाइट की. जिसमें महाराष्ट्र, पांडिचेरी, गोवा और असम के खिलाडियों को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. सुमन ने बताया कि बेगूसराय में ताइक्वांडो के खिलाडियों के लिए मैट और सहायक उपकरण की व्यवस्थाएं होनी चाहिए. खिलाड़ियों को मिट्टी पर ही प्रैक्टिस करना पड़ता है. हालांकि कोच नंदू के निजी प्रयास से कई खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कीट उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन को आगे आकर अब पहल करने की जरूरत है

.

FIRST PUBLISHED : July 16, 2023, 14:30 IST

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments