Friday, October 18, 2024
HomePakurझामुमो जिला कार्यालय पाकुड़ में महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न, आसन्न विधानसभा...

झामुमो जिला कार्यालय पाकुड़ में महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न, आसन्न विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में महिला मोर्चा की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम ने की। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जिले के सभी प्रखंडों व विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं के सहयोग से हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ लेकिन अभी विधानसभा चुनाव के रूप में एक और लड़ाई हमें लड़नी है। आप सभी पंचायत व बूथ स्तर पर महिलाओं की एक मजबूत टीम बनाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ पहुंचाने में उनका सहयोग करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पुनः श्री हेमंत सोरेन जी की नेतृत्व वाली सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकें।

वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिलाते हए उन्हें जागरूक करें। साथ ही पंचायत व बूथ स्तर पर भी महिलाओं की टीम बनाने का निर्देश दिया।

जिला सचिव सुलेमान बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में आपने अहम भूमिका निभाई है। उसी तरह से इस आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए भी जुट जाएँ।

बैठक में प्रखण्ड स्तर पर बैठक बुलाकर पंचायत स्तर पर महिला कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया।

मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनि हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, लिट्टीपाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्बरम, अमड़ापाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, प्रियंका मरांडी, रूपामुनि सोरेन सहित सभी प्रखंडों की प्रखंड अध्यक्ष सचिव सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments