Thursday, September 19, 2024
HomePakurस्व० अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

स्व० अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह की अध्यक्षता में रेलवे कॉलोनी की दुर्गा मंदिर के समीप संपन्न हुई।

बैठक में अतिथि के तौर पर भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश कर समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राजमहल लोकसभा के विस्तारक मनोज सिंह, पाकुड़ विधानसभा विस्तारक जयप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा हुई

  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन योजना
  • विकसित भारत संकल्प एम्बेसेडर
  • बूथ सशक्तिकरण अभियान
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती
  • मन की बात कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की कल 25 दिसंबर को जयंती धूमधाम से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जाएगा। जिसमें सर्वप्रथम सभी बूथों एवं शक्ति केंद्र पर अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। वही अटल चौक पर स्थित अटल जी के आदम कद प्रतिमा पर सुबह 11:30 बजे माल्यार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत सदर अस्पताल परिसर में फल का वितरण एवं कई सफाई कर्मियों को भी सम्मानित, भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल जी की जयंती पर किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री पार्वती पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष निर्मल दास, सपन कुमार दुबे, नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष प्रियंका पटेल, मनोरमा देवी, अजय भगत, नगर मंत्री प्राची चौधरी, मोहन सरकार, श्रीकांत भाई माली, सुमित भास्कर, चंदन सिंह, नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत, संजीत मुखर्जी, संजीव शाह, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments