Tuesday, September 24, 2024
HomePakurताला मरांडी की जीत को सुनिश्चित करने हेतु कोर कमेटियों की बैठक...

ताला मरांडी की जीत को सुनिश्चित करने हेतु कोर कमेटियों की बैठक संपन्न हुई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। राजमहल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने हेतु तय रणनीतियों के तहत झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा तीनों विधानसभा कोर कमेटियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गई। बैठक में मुख्य अतिथियों के द्वारा उत्साहवर्धक संबोधन एवं मार्गदर्शन किये जाने के साथ आगे की रणनीतियों एवं जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा कर सबकी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई।

जिला कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा कोर कमेटी की हुई बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, साहेबगंज पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, विधानसभा के संयोजक बाबुधन मुर्मू एवं सहसंयोजक अनुग्रहित प्रसाद साह, मंगल हांसदा एवं श्यामल दास मंचासीन रहे।

बैठक में साहेबगंज जिला महामंत्री कुसमाकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय एवं दिलीप सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सम्पा साह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शबरी पाल, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, साहेबगंज जिला मंत्री ललिता पासवान, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, विधानसभा विस्तारक जयप्रकाश यादव के अलावे पाकुड़ विधानसभा के अपेक्षित सम्मानित पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित थे।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के प्रेमनगर विधानसभा विधायक भूलन सिंह मराबी के साथ प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा संयोजक दानिएल किस्कू, वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू, साहिबगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित अपेक्षित सम्मानित पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

महेशपुर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के शामरी विधानसभा विधायक आदरणीया उद्देश्वरी पाईकारा के साथ प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, महेशपुर विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, विधानसभा प्रभारी पांचू सिंह, साहिबगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित अपेक्षित सम्मानित पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments