Saturday, June 7, 2025
Homeमानसून 10 दिन देरी से रांची पहुंचा: 23 तक राज्यभर में छा...

मानसून 10 दिन देरी से रांची पहुंचा: 23 तक राज्यभर में छा जाएगा,ऑरेंज अलर्ट जारी,राज्य में ठनके से 14 की मौत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Reached Ranchi 10 Days Late, Will Cover The State Till 23rd, Orange Alert Issued

रांची/नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारी बािरश के बीच हरमू रोड से गुजरते वाहन।

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 10 दिनों की देरी से मानसून ने दस्तक दे दी। मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई। 36 से ज्यादा घायल हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची में करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। कई निचले इलाकों में पारी भर गया। बारिश के साथ तेज हवा चलने से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई। इससे पूरे रांची का मौसम सुहाना हो गया है।

इससे पहले दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। पर, दोपहर बाद रांची समेत पूरे राज्य में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होगी। मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 1.0 मिमी बारिश हुई। ‌वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 42.0 और न्यूनतम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

हजारीबाग में रथयात्रा मेले में वज्रपात, दो की मौत
हजारीबाग स्थित सिलवार में रथयात्रा के दाैरान 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। केरेडारी में भी वज्रपात से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गिरिडीह के डुमरी प्रखंड में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा, दो महिला और एक युवक झुलस गए। लाेहरदगा में वज्रपात से तीन लाेगाें की जान गई। दो लोग घायल हो गए। कोडरमा में बड़की धमराय पंचायत वज्रपात से एक मजदूर की जान चली गई। रामगढ़ के चितरपुर में एक 55 वर्षीय महिला की मौत वज्रपात से हुई। पलामू के जामुआ गांव में वज्रपात से महिला की मौत हो गई। बूंडू के मंडाटांड़ में एक बच्चे की मौत हो गई। पिपरवार में एक बच्चे की मौत हुई। वहीं, बोकारो में दो लोगों की मौत होने की सूचना है।

अलर्ट: अभी मानसून का शुरुआती दौर, वज्रपात होगा… सतर्क रहें
माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य भर में मानसून को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्हाेंने कहा कि अगले तीन दिन मानसून शुरुआती दौर में है। इस दाैरान वज्रपात की घटनाएं ज्यादा होंगी। इसलिए पेड़ और पाेल के नीचे खड़े होने से बचें। वहीं मौसम खराब हाेने पर बाइक चालक भी सतर्क रहें। वे भी वज्रपात की चपेट मंे अा सकते हैं। ग्रामीणों को मौैसम खराब हाेने पर तुरंत पशु लेकर घर लाैटने की सलाह दी गई है।

उम्मीद: 21 से 23 जून तक पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार
माैसम केंद्र के अनुसार 21 से 23 जून तक राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलने के साथ वज्रपात की संभावना है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 से 24 जून तक रांची का अधिकतम पारा 36 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

इधर, हीटवेव की चपेट में यूपी-बिहार, केंद्र भेजेगा डॉक्टरों-विशेषज्ञों की टीम उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों में हीटवेव से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर की टीम भेजने का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को देश भर में हीटवेव प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments