Saturday, June 7, 2025
Homeसांसद के पत्नी को पेंशन मिलने की जगी आश, भाजपा कार्यकर्ता मदद...

सांसद के पत्नी को पेंशन मिलने की जगी आश, भाजपा कार्यकर्ता मदद का बढ़ाया हाथ

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
rajkumar bhagat photo

पाकुड़। इस धरा पर इंसानियत भी है, आत्मीयता है और संवेदनशीलता भी है। तभी तो लोग एक दूसरे के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते हैं। मालूम हो कि पूर्व सांसद स्व० सोम मरांडी की पत्नी को पेंशन का लाभ ना मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी देनीय हो गई है। जिसके लिए वे काफी चिंतित हैं। इसकी खबर हमने प्रमुखता से प्रकाशित की थी और उनके दुख दर्द साझा किया था।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भाजापा कार्यकर्ता भास्कर पांडे एवं मिट्ठू भगत ने इस दिशा में जिला प्रशासन के साथ तन्मयता से सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद स्व सोम मरांडी के पत्नी को उनके पति को प्राप्त होने वाली पेंशन का लाभ के लिए सकसेशन सर्टिफिकेट की मांग लोकसभा सचिवालय के द्वारा की गई है। बताया गया की सकसेशन सर्टिफिकेट अब कोर्ट से ही निर्गत होते हैं। इस दिशा में जिला प्रशासन ने पूर्व सांसद की पत्नी को सकारात्मक सहयोग की पहल प्रारंभ कर दी है। सकसेशन सर्टिफिकेट निर्गत होने में कोर्ट में आने वाली खर्च की संपूर्ण जवाब देही भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भास्कर पांडे ने पूरी संवेदना और हमदर्दी के साथ अपने हाथों में लिया है।

भास्कर पांडे के साथ भाजापा कार्यकर्ता मिट्ठू भगत ने स्वयं मंगलवार को कोट पहुंचकर पूर्व सांसद सोम मरांडी की पुत्री सावित्री से मिलकर उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं सकसेशन सर्टिफिकेट के लिए स्टेट ड्यूटी में आने वाले खर्च में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

सावित्री ने भास्कर पांडे के द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग पाकर उनका आभार जताया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गई। श्री पांडे ने उन्हें चिंता न करने की बात कहते हुए भविष्य आगे सहयोग करने का भरोसा दिया है।

ज्ञात हो कि पूर्व सांसद सोम मरांडी का 23 मार्च 2022 को दिवंगत होने के बाद से उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। सालो खुद गम खाए अपने आंसू खुद पर छुपाती रहे। इसकी सूचना जब प्रेस को प्राप्त हुई तो प्रेस ने प्रमुखता से उनके दयनीय हालत की स्थिति को प्रकाशित किया था। यदि उचित सहयोग मिला तो निश्चित रूप से उनकी पेंशन उन्हें प्राप्त होगी एवं आर्थिक संकट कुछ हद तक दूर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments