Monday, April 21, 2025
Homeजनसेवकों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का नौवाँ दिन

जनसेवकों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का नौवाँ दिन

हड़ताली जनसेवकों ने किया श्रम दान, समाहरणालय प्रांगण का किया साफ़ सफाई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । झारखंड सरकार के कृषि विभाग के द्वारा जनसेवकों के ग्रेड पे घटाने संबंधी अमान्विय आदेश के विरोध में मानवता का परिचय देते हुए पाकुड़ जिले के हड़ताली जनसेवकों ने आज हड़ताल के नौवें दिन धरना स्थल के साथ साथ समाहरणाल प्रांगण की साफ़ सफाई की।

संघ के प्रमंडलीय संयोजक वतन कुमार ने बताया कि “श्रम दान सप्ताह” का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इस सप्ताह कल से प्रत्येक दिन हम जनसेवक श्रम दान करेंगें। राहगीरों के लिए पियाउँ की व्यवस्था, पौधा लगाना एवं रक्तदान भी किया जाएगा। जो सप्ताह के बाकी बचे दिनों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जब तक हमारे 11 सूत्री मांगों को सरकार नहीं मानती है, इसी प्रकार संबंधित सभी प्रकार के कार्य थप रहेगा। मांगों के पूरा नहीं होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।

मौके पर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष ताराशीष मित्रा, मीडिया प्रभारी फ़ख़रे आज़म, प्रमंडलीय संयोजक वतन, सुमित मिश्रा,अभिषेक कुमार, कंरुज्जमाँ, जेम्स मरांडी, राजेश हाँस्दा, सुनील मुर्मु, राजेश साहा, सुभाष साहा, माथियस मरांडी, राधेश्याम मंडल, महेंद्रनाथ शील सहित बड़ी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments