[ad_1]
मृत्युंजय कुमार सिंह/सीवान : बिहार की सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बंधन बैंक कर्मी की हत्या और लूट के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि दोनों अपराधियों का नाम सोनू कुमार ही है और दोनों ने मिलकर ही घटना को अंजाम दिया था.
दरअसल, 26 जुलाई को दोनों बंधन बैंक कर्मी अजय कुमार बैठा से लगभग एक लाख लूट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है. फिलहाल दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
हथियार के साथ दो अपराधी को किया गिरफ्तार
एसडीपीओ फिरोज आलम ने बंधन बैंक कर्मी से लूट के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर किया गया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, 3 कारतूस, 6 हजार नगद, एक बैग और एक मोबाइल बरामद किया है. दोनों को पचरुखी थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि 26 जुलाई को बंधन बैंक कर्मी अजय कुमार बैठा से एक लाख रुपए लूट करने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
एसपी ने SDPO के नेतृत्व में जांच टीम का किया था गठन
दरअसल, बंधन बैंक कर्मी हत्याकांड की जांच के लिए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में टीम गठित की थी. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम उसी दिन से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी. पुष्ट जानकारी हासिल करने के बाद टीम ने गम्हरिया गांव में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया.
गिरफ्तार अपराधी दरौंदा थाना क्षेत्र के खमौरा गांव का रहने वाला है. मजे की बात यह है कि दोनों बदमाश का नाम सोनू कुमार सिंह ही है. पहला बदमाश शेषनाथ सिंह का तो दूसरा बदमास वशिष्ठ सिंह का पुत्र है. सीवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि लूट कांड और हत्या का उद्भेदन कर लिया गया है. इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है, सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
.
Tags: Bihar News, Local18, Siwan news
FIRST PUBLISHED : August 04, 2023, 23:44 IST
[ad_2]
Source link


