Saturday, February 14, 2026
Homeसत्य सनातन संस्था के आह्वान पर संदीप ने किया 42 वर्षीय मूक...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

सत्य सनातन संस्था के आह्वान पर संदीप ने किया 42 वर्षीय मूक बधिर पुरुष को रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के आह्वान पर S&P में कार्यरत अभियंता व चकबलरामपुर निवासी संदीप कुमार ने खदानपाड़ा निवासी 42 वर्षीय मूक बधिर गदाधर दत्ता को रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई जान।

संस्था के सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा ने बताया कि मरीज के परिजन विवेक प्रशाद गोस्वामी ने संस्था से संपर्क किया की मरीज को जॉन्डिस हो जाने के कारण तबियत खराब हो गया है। उनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में चिकत्सालय में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने कि सलाह दी है। जिस पर उक्त मरीज के परिजन ने संस्था से आग्रह पर S&P ग्लोबल में कार्यरत अभियंता संदीप से संपर्क किया गया। रक्तदाता ने रक्त की महत्व को समझते हुए बिना समय गंवाए रक्तधिकोष पहुँच कर रक्तदान किया।

संदीप कुमार का यह चौथा रक्तदान है। रक्त मिलने पर मरीज के परिजन विवेक प्रशाद गोस्वामी ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया।

रक्तदाता संदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है। इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है इससे बढ़कर और क्या चाहिए।

मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव अजय कुमार भगत, कर्मचारी संतोष कुमार, पीयूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments