Monday, May 12, 2025
HomeOppo A58 5G फोन 5000mAh बैटरी, Android 13 के साथ ग्लोबल लॉन्च...

Oppo A58 5G फोन 5000mAh बैटरी, Android 13 के साथ ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! SIRIM पर हुआ स्पॉट

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Oppo A58 5G के बाद कंपनी अब इस फोन का 4G मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, ऐसी खबर है। नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है, और फोन Oppo A58 4G मॉनिकर के साथ आएगा। एक हालिया रिपोर्ट में इस संबंध में बड़ी जानकारी सामने आई है जो Oppo A58 4G के जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। फोन को एक जानी मानी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं यहां पर क्या डिटेल्स सामने आए हैं। 

Oppo A58 4G का लॉन्च कथित तौर पर नजदीक बताया गया है। फोन को FCC, BIS, और NBTC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन पर देखा गया है जिससे पता चलता है कि यह फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। जबकि कंपनी ने Oppo A58 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। टेकआउटलुक की रिपोर्ट कहती है कि फोन मॉडल नम्बर CPH2577 के साथ मलेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा है। 

Oppo A58 4G के स्पेसिफिकेशंस लेकिन, यहां पर पता नहीं चल पाते हैं। लेकिन जैसा कि हमने पहले बताया है, फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस पर पहले ही देखा जा चुका है। जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो चुके हैं। मसलन फोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेक्स आ सकते हैं। इसके अलावा इसका बिल्ट स्लिम होगा जो कि सिर्फ 7.99mm बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित ColorOS 13.1 के साथ आने वाला है। बात अगर Oppo A58 5G की करें तो कुछ हिंट यहां से भी मिल सकती है। 
 

Oppo A58 5G Specifications

Oppo A58 5G को कंपनी ने चीन में नवंबर 2022 में लॉन्च किया था। फोन में 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ आता है। इसमें 8GB RAM दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC को फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम देखें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिटं सेंसर भी दिया गया है।
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments