Sunday, May 11, 2025
Home'अपने परिवार का विकास चाहता है विपक्षी टोला', Tamil Nadu में बोले...

‘अपने परिवार का विकास चाहता है विपक्षी टोला’, Tamil Nadu में बोले Amit Shah- देश के लिए काम कर रहे PM Modi

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

यात्रा का नेतृत्व करने वाले भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि रामेश्वरम से शुरू होने वाली पदयात्रा का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को समाप्त होने वाली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राज्य के तीर्थनगरी रामेश्वरम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की छह महीने लंबी पदयात्रा ‘एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग)’ का शुभारंभ किया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह रामेश्वरम पहुंचे थे। माना जा रहा है कि भाजपा तमिलनाडु में 2024 चुनाव को लेकर खुद को मजबूत करने की कोशिश में हैं। यात्रा का नेतृत्व करने वाले भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि रामेश्वरम से शुरू होने वाली पदयात्रा का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को समाप्त होने वाली है।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, एन मन, एन मक्कल यात्रा दुनिया भर में तमिल भाषा का प्रसार करने के लिए एक यात्रा है। इसका उद्देश्य तमिलनाडु को पारिवारिक वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार से मुक्त करना और राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना है। यह भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास कार्य शुरू करने की यात्रा है। अमित शाह का रामेश्वरम में  ‘एन मन, एन मक्कल’ पदयात्रा के लिए भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कितमिलनाडु में भ्रष्टाचार के युग को समाप्त कर विकास के युग की शुरुआत करेगी एन मन एन मक्कल यात्रा। शाह ने कहा कि नए संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल संस्कृति का सम्मान किया है। 

विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप जनता के सामने जाते हैं तो 2जी याद आता है। इन्हीं लोगों ने 370 हटाने का विरोध किया था। विपक्षी टोला सिर्फ अपने परिवार का विकास चाहता है। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। विपक्षी दलों के नेता अपने बेटों को सीएम बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी सिर्फ भारत के विकास के लिए काम करते हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और इस दौरान वह 1,770 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा तथा ग्रामीण इलाकों में शेष दूरी वाहन से तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान निर्धारित की गईं 10 प्रमुख रैलियों में से प्रत्येक को कम से कम एक केंद्रीय मंत्री द्वारा संबोधित किया जाएगा। अन्नामलाई ने कहा, हम प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को पेश करेंगे और लगातार तीसरी बार मोदी जी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए लोगों का समर्थन मांगेंगे। हम यह भी बताएंगे कि भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से लोगों की भलाई के लिए क्या किया है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा, व्हाट डिड मोदी डू नामक पुस्तिका की लगभग एक लाख प्रतियां लोगों को वितरित की जाएंगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन के अनुसार, भाजपा लोगों से जुड़ने और उन्हें द्रमुक के प्रभाव से दूर करने तथा उन्हें भाजपा के करीब लाने की उम्मीद करती है।

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments