Thursday, September 19, 2024
HomePakurजिले के तीन लैम्पस केंद्रों में शुरू हुई धान की खरीददारी

जिले के तीन लैम्पस केंद्रों में शुरू हुई धान की खरीददारी

2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लिया जा रहा है धान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। सरकार के निर्देश पर जिले में तीन धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा लैम्पस, सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर लैम्पस एवं हिरणपुर प्रखंड के डांगापाडा लैम्पस केंद्र शामिल है।

इस वर्ष 23 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीददारी की जा रही है। धान क्रय को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ई पोस मशीन द्वारा धान की खरीद की जा रही है। ई पोस मशीन में किसानों का अंगूठा लगाया जाता है, जिसके बाद ही धान खरीदा जा रहा है। पोस मशीन में किसानों द्वारा बेचे गए धान का पूरा वजन, खरीदे गए धान का कुल मूल्य अंकित रहता है। धान क्रय का 50 प्रतिशत का भुगतान तुरंत किया जा रहा है। वहीं शेष बचा 50 प्रतिशत की राशि धान को मिल ले जाने के बाद किया जाएगा।

धान की किसम के अनुसार धान की दर निर्धारित की गई है। सामान्य धान 2183+117 रुपए बोनस व ग्रेड-ए धान की दर 2303 +117 रुपए रुपए बोनस प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रति किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। किसानों को दो किस्तों में राशि का भुगतान किया जा रहा है। किसानों का लैम्पस केंद्रों में धान प्राप्त होते ही उन्हें 50 प्रतिशत का भुगतान कर दिया जा रहा है। वहीं शेष 50 प्रतिशत का भुगतान धान को मिल पर ले जाने के बाद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments