Monday, July 7, 2025
HomePakistan Lightning | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से 10...

Pakistan Lightning | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

ANI

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिजली गिरने की घटनाएं मुख्यत: पंजाब प्रांत के सियालकोट और शेखुपुरा जिलों से सामने आईं।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने कहा कि इस हफ्ते और बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत नसीब होगी।
हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगाह किया है कि देश में जारी भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ सकती है।

पाकिस्तान में पिछले साल भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments