[ad_1]
प्रतिरूप फोटो
ANI
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।
चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।
जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीएसएफ कर्मियों ने गोली चला दी, जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
[ad_2]
Source link