Thursday, May 15, 2025
HomeGolden Temple में Raghav Chadha के साथ सेवा करती नजर आईं Parineeti...

Golden Temple में Raghav Chadha के साथ सेवा करती नजर आईं Parineeti Chopra, लोगों ने किया ट्रोल

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बीते दिन अपने होने वाले पति राघव चड्ढा के साथ पंजाब के अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान दोनों लवबर्ड्स एक ही रंग के कपड़े पहनकर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखें। जहां परिणीति ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। वहीं राघव ने सफेद कुर्ते-पायजामा के साथ ग्रे कलर की हाफ-जैकेट केरी की हुई थी। स्वर्ण मंदिर पहुंचकर दोनों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी के सामने माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान की एक तस्वीर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों के अलावा कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आये हैं, जो काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें, इन वीडियो के सामने आने के बाद परिणीति और राघव सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों?
 

इसे भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha स्वर्ण मंदिर पहुंचे, शादी से पहले आशीर्वाद लिया

परिणीति और राघव पर लगा दिखावा करने का आरोप

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, अभिनेत्री और राजनेता बर्तन साफ़ करते नजर आ रहे हैं। ये एक तरीके की सेवा है, जो गुरुद्वारे में की जाती है। परिणीति और राघव का बर्तन साफ़ करने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने लिखा, ‘इसे सेवा नहीं कहते हैं.. प्रचार स्टंट राजनेताओं के वोटों के लिए कहते हैं! अच्छा मज़ाक बनाते है ये अभिनेता और राजनेता धर्म का। इन्हें शर्म आनी चाहिए!’ एक अन्य ने लिखा, ‘सेवा भी करनी है…मीडिया को बुला के जनता को भी दिखाना है! कितनी शर्म की बात है!’



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments