[ad_1]
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
मृतक यात्री की पहचान देवानंद तिवारी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 62 वर्ष है। वहीं घटना उस समय हुई जब इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची जाने वाली फ्लाइट देवानंद तिवारी नागपुर पहुंची थी। इस फ्लाइट के दौरान यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी हो गई।
नागपुर। मुंबई-रांची उड़ान के दौरान इंडिगो के विमान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण ने के कारण इंडिगो के विमान की सोमवार की शाम को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आनन फानन में बीमार यात्री को नागपुर के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम एजाज शामी ने कहा कि 62 वर्षीय यात्री किडनी और तपेदिक की बीमारी से पीड़ित था। जानकारी के मुताबिक मृतक यात्री की पहचान देवानंद तिवारी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 62 वर्ष है। वहीं घटना उस समय हुई जब इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची जाने वाली फ्लाइट देवानंद तिवारी नागपुर पहुंची थी।
इस फ्लाइट के दौरान यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी हो गई। मुंबई से रांची की यात्रा करने के दौरान उनकी हालत बिगड़ी। इस दौरान नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को इमरजेंसी लैंडिंग कर उतारा गया। उनकी अस्पताल में ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को नागपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ने उड़ान भरने के दौरान ही एक पायलट की मौत हुई थी। पायलट इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत था। मृतक पायलट का नाम कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम था। इस दौरान पायलट को नागपुर से पुणे के लिए फ्लाइट लेनी थी। एयरपोर्ट पर बोर्डिंग गेट के पास ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वो गिर पड़े। इस दौरान उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट होने के कारण पायलट की मौत हुई है। इस घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सनसनी मच गई थी।
अन्य न्यूज़