[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- PM Modi Will Leave After Showing The Green Flag, The Journey Will Be Completed In 6 Hours; Runs Six Days A Week
पटना42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन रांची में सुबह 8.30 बजे पर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हरी झंडी दिखाने के दो घंटे बाद यानी 10.30 बजे ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी।
इधर, फाइनल ट्रायल में वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार गाय ने रोक दी। ट्रेन पटना से रांची जा रही थी। बरकाकाना के बाद दुर्गी सुरंग से जब ट्रेन निकली तो ट्रैक पर गाय आ गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गाय ट्रैक पर ही दौड़ने लगी। आगे-आगे गाय और पीछे-पीछे वंदे भारत दौड़ती रही। करीब 15 मिनट बाद रेलवे स्टाफ ट्रेन से उतरा और गाय को ट्रैक से हटाया।
कल से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन
28 जून से यह ट्रेन पटना से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22349 है, जो पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी। गया होते यह ट्रेन रांची दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सं. 22350 के रूप में शाम 4.15 बजे खुलेगी, जो पटना रात 10.05 बजे पहुंचेगी।


उद्घाटन समारोह में ये होंगे मुख्य अथिति
झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, केंद्रीय राज्य शिक्षामंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, रांची सांसद संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य प्रसाद और महुआ माजी आदि हैं।
दो दिन पहले से ही बुकिंग शुरू
टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। रांची से पटना का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 और चेयरकार का 1175 रुपए तय किया गया है। वहीं, पटना से रांची के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का 1930 और चेयरकार के लिए 1025 रुपए देना होगा।

वंदे भारत से बढ़ी रेल यात्रियों की सुविधा
दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का है। यहां 1.25 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर हर रोज 11 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ती हैं। इन ट्रेनों के जरिए करीब 3 करोड़ लोग हर रोज सफर करते हैं। इतना बड़ा और लोगों से जुड़ा होने की वजह से भारत में रेलवे का अलग बजट ही पेश किया जाता था। 2016 में मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी ये प्रथा बंद की।

ये खबरें भी पढ़िए…
जानिए, वंदे भारत ट्रेन की खासियत:बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची, इससे रांची का सफर 6 घंटे में

बिहार को मिली देश की सबसे तेज गति से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली रैक मंगलवार की शाम 6.20 बजे पटना जंक्शन पहुंची। राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में जगह नहीं रहने के कारण इस ट्रेन के आठ कोच के रैक को पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर रखा गया है। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
हफ्ते में 6 दिन चलेगी नई ट्रेन:हटिया से शाम 3:55 बजे खुलेगी वंदे भारत, रात 10:10 बजे पहुंचेगी पटना

रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल सेकेंड ट्रायल हो चुका है। अब इसकी समय-सारिणी की भी घोषणा जल्द होगी। रेलवे मंत्रालय के मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
[ad_2]
Source link