Sunday, June 8, 2025
Homeप्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संरा मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संरा मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम बहुत अधिक प्रत्याशा और उत्साह पैदा कर रहा है और इसे बहुत ज्यादा अपनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक समारोह में एक अनोखे योग सत्र का नेतृत्व करेंगे, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में होंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वार्षिक आयोजन के रूप में चिह्नित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहली बार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित किए जाने के नौ साल बाद भारतीय नेता पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस दिन के ऐतिहासिक आयोजन में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस वर्ष योग उत्सव एक बहुत ही ‘अनोखा अवसर’ होगा क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी थे जिन्होंने यह दृष्टि दी थी और उनके नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि हर साल 21 जून वर्ष को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कांबोज ने कहा, “इसलिए करीब नौ साल बाद, उस नजरिये को पेश करने वाला संयुक्त राष्ट्र आया है।” उन्होंने कहा कि अब योग दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनिवार्य अवसर है। उन्होंने कहा, “इसलिए दूरदर्शी नेता और संयुक्त राष्ट्र दोनों का एक साथ आना, मुझे लगता है अपने आप में बहुत अनूठा है”।
उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम बहुत अधिक प्रत्याशा और उत्साह पैदा कर रहा है और इसे बहुत ज्यादा अपनाया जा रहा है।

कांबोज ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मान्यता बहुत अधिक है। इसे लेकर बहुत रुचि है जो अपने आप है। मैं कहूंगी, प्राचीन भारतीय अभ्यास योग सभी सीमाओं को पार कर गया है और यह एक वैश्विक घटना बन गया है।”
कांबोज ने कहा कि “तथ्य यह है कि मंच पर योग करने वाले बच्चे बहुत ही अनोखे होंगे। तो कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने योग दिवस के लिए अपने संदेश में कहा कि योग एकजुट करता है। उन्होंने कहा, “यह शरीर और मन, मानवता और प्रकृति और दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट करता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है।”

योग सत्र 21 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के विशाल उत्तरी उद्यान में चलेगा, जहां पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के तहत भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लिए उपहार स्वरूप महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह प्रतिमा अब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में “गर्व से सुशोभित” है जहां योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments