Saturday, October 19, 2024
HomePakurहिन्दी नववर्ष के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली गयी

हिन्दी नववर्ष के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली गयी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। हिन्दी नववर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुसांगिक संगठनों ने प्रभात फेरी निकाल नगर की परिक्रमा मंगलवार को सुबह सबेरे किया।

राम और कृष्ण संकीर्तन करते हुए वाद्ययंत्रों की धुन पर भक्तिमय माहौल से सड़कों की फिजां को सुवासित किया। विश्व के कल्याण और देश समाज की समृद्धि की कामना के साथ माता नवदुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री का भी आह्वान करते हुए भक्त झूमते नज़र आये।

इस संकीर्तन टोली में मृत्युंजय घोष, मुकेश कुमार, राजा साह, रामचंद्र दास, भाजपा नेता अनुग्रहित साह, अमृत पांडे, विवेक तिवारी, हिसाबी राय, शर्मिला रजक सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

प्रभातफेरी काली भसान के इस्कॉन मंदिर के पास से निकल कर पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए पुनः वहीं खत्म हुआ। इस आशय की जानकारी श्रवण महतो ने दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments