Monday, February 16, 2026
HomeProject K: दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज,...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Project K: दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पोस्टर ने मचाया गदर

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : INSTAGRAM
Prabhas

Project K: प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जल्द ही ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाली है। हाल ही में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ से रिलीज हुआ था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। अब इसी फिल्म से प्रभास का धांसू फर्स्ट लुक आउट हुआ है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बाद प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास का एक्शन लुक देखने को मिलने वाला है। ‘प्रोजेक्ट के’ से दोनों का पहला लुक रिलीज हो चुका है।

दीपिका के बाद प्रभास का लुक 


17 जुलाई को ‘प्रोजेक्ट के’ से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था। अब 19 जुलाई को फिल्म से साउथ के एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रभास का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। 

प्रभास का फर्स्ट लुक

प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘प्रोजेक्ट के’ से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इस पोस्टर में कैप्शन में लिखा है, “हीरो के आते ही अब गेम बदल जाएगा, #ProjectK से स्टार #प्रभास।”  इस पोस्टर में प्रभास बहुत ही शानदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में उनके बाल लंबे दिख रहे हैं। एक्टर का ये लुक फैंस काफी पसंद आ रहा हैं। दीपिका पादुकोण का भी लुक भी लोगों को बहुत अच्छा लगा है। 

प्रोजेक्ट के की स्टार कास्ट 

दीपिका पादुकोण और प्रभास पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 12 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। 20 जुलाई (यूएसए) और 21 जुलाई (भारत) को  ‘प्रोजेक्ट के’ की पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में देखने को मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें- 

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में अर्चना गौतम ने स्टंट के दौरान की ऐसी हरकत, देख छूट जाएगी हंसी

MTV Roadies 19: CBI को लेकर गौतम गुलाटी ने किया सवाल, रिया चक्रवर्ती ने ऐसे दिया जवाब

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments