Sunday, September 8, 2024
HomePakurराहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के नलहटी, मुरारोई...

राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के नलहटी, मुरारोई होते हुए झारखंड के पाकुड़ में करेगा प्रवेश

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
  • राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राहुल गांधी के कार्यक्रम का तनवीर आलम ने संभाला मोर्चा
  • झारखंड के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी का करेंगे जोरदार स्वागत
bachchan5

पाकुड़। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का मणिपुर से लेकर मुंबई तक निकली यात्रा पश्चिम बंगाल के नलहटी, मुरादोई होते हुए 2 फरवरी 2024 को झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के नसीपुर में प्रवेश करेगा। जहां पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अधिर रंजन चौधरी, पार्टी का झंडा सौंप कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

वही कार्यक्रम को लेकर साहिबगंज, पाकुड़ जिले में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को पहले ही निर्देश दिया गया है कि सभी लोग राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेगे।

उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले के हिरणपुर के समीप चाय नाश्ता के बाद लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम होगा। जहां पर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सभी जगह पर कार्यकर्ताओं की टोली राहुल गांधी का जोरदार तरीके से स्वागत करेगी।

तनवीर आलम ने कहा कि हमारी एक पूरी टीम राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। जगह-जगह तोरण द्वार, पार्टी का बैनर पोस्टर, झंडा पूरे शहर में लगा दिया गया है। राहुल गांधी का कार्यक्रम इस बार ऐतिहासिक बनाया जाएगा। झारखंड में जहां से भी राहुल गांधी गुजरेंगे उनके कार्यक्रम को काफी भव्य तरीके से होगा। लिट्टीपाड़ा के बाद राहुल गांधी गोड्डा जिले में प्रवेश करेंगे। गोड्डा से होते हुए देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments