[ad_1]
रांचीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रांची सांसद का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट
झारखंड में साइबर अपराधियों का मन इतना बढ़ गया है कि वे किसी का भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दे रहे हैं। न केवल आकउंट बना रहे हैं बल्कि लोगों को मैसेज भेज कर पैसे भी मांग रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला रांची सांसद संजय सेठ से जुड़ा प्रकाश में आया है। साइबर अपराधियों ने रांची के सांसद संजय सेठ का फर्जी फेसबुक अकाउंट क्रिएट कर दिया है। इतना ही नहीं उनके फर्जी अकाउंट से जरिए पैसे भी मांगे जा रहे हैं। साइबर अपराधियों के इस कृत्य की शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।

सांसद संजय सेठ का फर्जी फेसबुक अकाउंट
क्या है मामला
रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट में तीन स्क्रिन शॉर्ट शेयर किए हैं। इन स्क्रिन शॉर्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरे नाम का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी अकाउंट पर विश्वास और लेन-देन नहीं करें। उन्होंने जानकारी दी है कि इस मामले में मैंने प्रशासन से कार्रवाई करने को कहा है। झारखंड पुलिस को टैग करते हुए अविलंब संज्ञान लेने को कहा है।
क्या कहते हैं सांसद संजय सेठ
दैनिक भास्कर से बात करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि मैं सुबह से ओरमांझी के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान में हूं। यहीं मुझे कई लोगों के फोन आए। उन्होंने बताया कि आपके फेसबुक अकाउंट से पैसे की मांग की जा रही है। इसके बाद संज्ञान लेते हुए मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जनसंपर्क अभियान से लौटते ही पुलिस से लिखित शिकायत करूंगा। अभी झारखंड पुलिस के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली में आईटी कमिटी की एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में इस बात को रखूंगा।
[ad_2]
Source link