Sunday, June 8, 2025
Homeरांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का शीशा चटका: आज हो रहा था ट्रायल...

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का शीशा चटका: आज हो रहा था ट्रायल रन, पत्थर लगने से पहली बोगी के प्रवेश द्वार का शीशा टूटा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • The Trial Run Was Happening Today, The Glass Of The Entrance Of The First Bogie Was Broken Due To Stone Pelting.

रांचीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का शीशा चटका

पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटा है। आज वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से रांची आने के क्रम में बरकाकाना के पास घटना घटी है। हालांकि पत्थर मारा गया है या छिटक कर लगने से शीशा टूटा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

रांची में मिली इसकी जानकारी

पटना से चलकर जब वंदे भारत ट्रेन रांची पहुंची तब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन लगी हुई थी। इस दौरान ट्रेन और रेलवे के अधिकारी ट्रेन का अधिकारी मुआयना कर रहे थे। इस मुआयना के दौरान अधिकारियों को पहली बोगी के प्रवेश द्वार का शीशा नीचे रबर के पास टूटा दिखा। अधिकारी इसकी पड़ताल कर रहे थे कि यह घटना कैसे घटी है। विशेष ट्रेन का शीशा टूटा रहने के बारे पूछे जाने पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी रेलवे के अधिकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि वे जांच करने की बात कह रहे हैं।
27 जून से होनी है शुरुआत
रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इस ट्रेन की शुरुआत रांची से 27 जून से होनी है। इससे पहले ट्रेन अपने ट्रायल रन पर है। ट्रेन शुरू होने से दो दिन पहले इस तरह की घटना रेलवे अधिकारियों को परेशान कर रही है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जाएगा। 28 जून से ट्रेन संख्या-22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत का नियमित परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना और रांची के बीच मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
ऐसी है ट्रेन की टाइमिंग
27 जून : गाड़ी संख्या-02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल

10.30 बजे रांची
10.50 बजे मेसरा
11.45 बजे बरकाकाना
12.20 बजे चरही
12.45 बजे हजारीबाग टाउन
13.20 बजे बरही
14.08 बजे कोडरमा
14.50 बजे पहाड़पुर
15.40 बजे गया
16.23 बजे जहानाबाद
17.25 बजे पटना जंक्शन
28 जून : गाड़ी संख्या-22349
7.00 बजे पटना जंक्शन
08.25 बजे गया
09.35 बजे कोडरमा
10.33 बजे हजारीबाग
11.35 बजे बरकाकाना
12.20 बजे मेसरा
13.00 बजे रांची
28 जून : गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत वापसी
16.15 बजे रांची
16.35 बजे मेसरा
17.30 बजे बरकाकाना
18.30 बजे हजारीबाग
19.30 बजे कोडरमा
20.45 बजे गया
22.05 बजे पटना जंक्शन

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments