Saturday, May 10, 2025
HomeRedmi 12 5G बना Amazon पर सेल के पहले दिन सबसे अधिक...

Redmi 12 5G बना Amazon पर सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें 4G और 5G वेरिएंट्स शामिल है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Redmi 12 5G इसकी सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया है। 

इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। इसमें देश में एमेजॉन, Flipkart, Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए हुई सेल्स शामिल थी। हालांकि, स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में Redmi 12 5G को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वजह से यह एमेजॉन पर सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बना है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एमेजॉन पर केवल एक दिन में यह बजट स्मार्टफोन पूरी तरह बिक गया। इसके लिए एमेजॉन को देश भर से ऑर्डर्स मिले थे। इससे यह पता चलता है कि 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में इसकी बड़ी संख्या में बिक्री हो रही है।  

Redmi 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया गया है। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये और 8 GB + 256 GB का 14,499 रुपये है। कंपनी ने अपने Note 12 Pro 5G को नए स्टोरेज और RAM कन्फिग्रेशन के साथ भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन भारत में 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 5,000 mAH की बैटरी दी गई है। इसका प्राइस mi.com पर 28,999 रुपये का है। इसे Flipkart  के जरिए भी खरीदा जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन Frosted Blue, Stardust Purple और Onyx Black कलर्स में उपलब्ध है। Redmi Note 12 Pro 5G को Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। इसका 6.67 इंच फुल HD (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 3 दिया गया है। 
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments