[ad_1]
आकाश कुमार/जमशेदपुर. अगर आप भी जमशेदपुर में किसी काम के तौर पर आते हैं और अगर रेंट में स्कूटी चाहिए तो JSR ON WHEELS यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं जो आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. जमशेदपुर के रहने वाले राहुल कुमार सिंह ने जब देखा कि लौहनगरी जमशेदपुर में कई सारे बिजनेसमैन और स्टूडेंट्स एग्जाम देने या किसी कार्य से आते हैं और उनके पास ट्रांसपोर्टेशन की ऑप्शन ज्यादा नहीं रहता है तो उन्होंने यह एप्लीकेशन के माध्यम से यह सर्विस शुरू किया है. जिसमें आप काफी कम कीमतों में रेंट में स्कूटी ले सकते हैं. जिसके लिए आपको आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा.
राहुल ने बताया कि इसकी सर्विस चार्ज 2 घंटे के लिए 150 रुपए, 4 घंटे के लिए 250 रुपए, 6 घंटे के लिए 350, 12 घंटे के लिए 450 और 3 दिन के लिए 350 रुपए प्रतिदिन रखी गई है. यहां पर सारी इलेक्ट्रिक स्कूटी की सुविधा दी गई है और इसके साथ आपको चार्जर भी दिया जाता है जो 50 रुपए प्रतिदिन शुल्क देने पर आप को मिल सकती है.
सर्विस चार्ज 2 घंटे के लिए 150 रुपए
स्कूटी को आप 40 से लेकर 120 किलोमीटर की दूरी तक आसानी से चला सकते हैं. हर एक स्कूटी की अलग-अलग रेंज होती है जैसे रेंज की आपको चाहिए यहां से आप आसानी से ले सकते हैं. 8210497340 में संपर्क करके आप अधिक जानकारी ले सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : August 04, 2023, 23:13 IST
[ad_2]
Source link


