Thursday, September 19, 2024
HomePakurसमवेल सोरेन बने अमड़ापाड़ा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष

समवेल सोरेन बने अमड़ापाड़ा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी सेमिनुल इस्लाम उर्फ सेलिम बाबू ने समवेल सोरेन को नियुक्ति पत्र सोपते हुए अमड़ापाड़ा प्रखंड कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा की लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अमड़ापाड़ा प्रखंड सांगठनिक दृष्टिकोण से कमजोर है। जिसे मजबूत कर बूथ लेबल तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना है और संगठन को मजबूत करना है।

प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद समवेल सोरेन ने कहा की सबसे पहले मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को एक राष्ट्रीय पार्टी में जिम्मेदारी मिलना इसके लिए मैं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, माननीय मंत्री हमलोगों के अभिभावक आलमगीर आलम साहब, पाकुड़ जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव तनवीर आलम जी, जिला के संगठन के मालिक जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार जी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा के प्रभारी सेमीनुल इस्लाम जी का आभार प्रकट करता हूँ। जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने जिम्मेदारी दी उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, बोकुल दा, कांग्रेस नेता राश्का हेंब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, बेलाल सेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, नईम सेख, भैरो मरांडी, मिंटू मुर्मू, अनिल हेंब्रम, जलालुद्दीन सेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments