Monday, May 19, 2025
Home46 हजार साल से बर्फ में दबे कीड़ों को वैज्ञानिकों ने किया...

46 हजार साल से बर्फ में दबे कीड़ों को वैज्ञानिकों ने किया ‘पुनर्जीवित’, जानें पूरा मामला

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

किसी जीव की जिंदगी कितने साल हो सकती है? 100, 200 या 500 साल। इससे ज्‍यादा हम सोचना भी नहीं चाहेंगे। लेकिन वैज्ञानिकों ने जो करके दिखाया है, वो चौंकाने वाला है। 5 साल पहले साइंटिस्‍ट्स ने साइबेरिया में 2 तरह के जमे हुए जीवों की खोज की थी। ये बेहद सूक्ष्‍म ‘नेमाटोड’ (nematodes) थे। वैज्ञानिकों ने उन्‍हें पुनर्जीवित किया था। जीवों पर हुई स्‍टडी के बाद यह पता चला है कि वो 46 हजार साल पुराने हैं। एक जीव तो पूरी तरह से नई प्रजाति है, जिसे आज से पहले कभी नहीं खोजा गया था। 

वैज्ञानिकों ने सूक्ष्‍म ‘नेमाटोड’ को उत्तरपूर्वी आर्कटिक के इलाके में एक गाद में जमे हुए जीवाश्‍म बिल से पाया था। बिल से पौधों का जो मटीरियल मिला, उससे पता चला है कि कीड़े 45,839 से 47,769 साल पुराने हैं और प्लेइस्टोसिन युग (Pleistocene era) के खत्‍म होते-होते जम गए थे। इससे जुड़ी स्‍टडी पीएलओएस जेनेटिक्स जर्नल में पब्लिश हुई है। 

स्‍टडी से जुड़े वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्‍होंने जो रेडियोकार्बन डेटिंग की है, वो बिलकुल सटीक है। इससे संबंधित एक वीडियो रॉयटर्स ने ट्वीट किया है, जिसमें वैज्ञानिकों का पक्ष सुना जा सकता है। सीएनएन से बात करते हुए स्‍टडी के सह-लेखक टेयमुरास कुर्जचालिया ने महत्‍वपूर्ण जानकारी दी। 
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments