Monday, August 11, 2025
Homeजिस Jiah Khan को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगा था...

जिस Jiah Khan को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगा था आरोप, अब उसी की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं Sooraj Pancholi

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Instagram

जिया खान आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली को लेकर खबर सामने आई थी कि वह बिग-बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे। अभिनेता ने बाद में साफ़ किया कि वह किसी भी रियलिटी शो में नजर नहीं आएंगे। इसके बाद अब उन्होंने जिया खान की डॉक्यूमेंट्री में काम करने की इच्छा जताई है।

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली का नाम एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। दरअसल, अभिनेता ने अपनी दिवंगत प्रेमिका और अभिनेत्री जिया खान की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। सूरज के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जिया खान के चाहनेवालों को अभिनेता का बयान बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। बता दें, इसी अप्रैल में अभिनेता को अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या मामले में सबूतों के अभाव की वजह से बरी किया गया था। मामले से बरी होते ही सूरज ने अपना पूरा फोकस अपने करियर को वापस पटरी पर लाने पर लगा दिया था। इन सब के बीच अभिनेता के नए बयान ने उन्हें फिर से विवादों में फंसा दिया है।

जिया खान आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली को लेकर खबर सामने आई थी कि वह बिग-बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे। हालाँकि, ये खबरें महज अफवाहें थी। अभिनेता ने बाद में साफ़ किया कि वह किसी भी रियलिटी शो में नजर नहीं आएंगे। इसके बाद अब उन्होंने जिया खान की डॉक्यूमेंट्री में काम करने की इच्छा जताई है। बता दें, अभिनेत्री ने जून 2013 में अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। उनके शव को उनकी माँ राबिया ने पंखे से लटका हुआ पाया था। अभिनेत्री ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिया खान की आत्महत्या के बाद उनकी माँ राबिया ने सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई लगभग 10 साल चली। अंत में सबूतों के अभाव के चलते अभिनेता को बरी कर दिया गया। बता दें, सूरज ने इस बुरे दौर में उनके परिवार के साथ खड़े रहने के लिए सलमान खान का आभार व्यक्त किया था। भाईजान की फिल्म हीरो से सूरज ने 2016 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments