Thursday, September 19, 2024
HomePakurप्रदेश कांग्रेस महासचिव पहुंचे बन पड़ा, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

प्रदेश कांग्रेस महासचिव पहुंचे बन पड़ा, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी तानवीर आलम ने प्रखण्ड पाकुड़ इलामी पंचायत अंतर्गत ग्रामबन पड़ा का दौरा किया। साथ ही साथ गांव के आम जनों से वार्तालाप कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए।

तनवीर आलम बन पड़ा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आपके समस्याओं की निराकरण सम्बन्धित विभाग से यथाशीघ्र कराने का प्रयास करेंगे। उक्त आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों से झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से साझा किया।

उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को सम्बोधन के दौरान बारीकी से साझा करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभा में लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की कार्यशैली पर गहनता से प्रकाश डालने का प्रयास किये।

मौके पर प्रखंड सह वीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, रामबिलास महतो, पियारूल इस्लाम, होबि सेख, मास्टर आनुअर सेख, मुखिया समद सेख, नसीम सेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments