Tuesday, March 31, 2026
Homeसनी देओल के बेटे ने दिखाई आपनी हनीमून की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

सनी देओल के बेटे ने दिखाई आपनी हनीमून की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी संग ऐसे किए थे मजे!

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : INSTAGRAM
करण देओल और दृषा।

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कें बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की तस्वीरों ने खूब धूम मचाई। इसके बाद दोनों का हनीमून चर्चा में रहा। दोनों काफी लंबे हनीमून पर रहे। पहले मनाली में मस्ती करने के बाद दोनों विदेशी डेस्टिनेशन पहुंचे थे। दोनों ने हनीमून के दौरान खूब मस्ती की और इसकी कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। वहीं करण के दादा धर्मेंद्र ने भी पोस्ट कर के कुछ तस्वीरें फैंस को दिखाई थीं। अब हनीमून से लौटने के कई दिन बाद करण ने पत्नी संग अपनी हनीमून की तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं। 

पोस्ट की कमाल की तस्वीरें

सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू दृषा अचार्या अपना हनीमून मनाने केन्या गए थे, जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। दोनों को पहले मसाई मारा के जंगल में सफारी करते देखा गया था, जहां से दोनों ने कई सारे जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में शेर, हाथी, जिराफ, हिप्पो के साथ और भी कई जानवर देखने को मिले थे। दोनों की ये हनीमून ट्रिप काफी एडवेंचर से भरी रही। अब एक बार फिर करण ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो अभी भी मसाई मारा की यादों से बाहर नहीं आ पाए हैं।

तस्वीरें देख पापा और चाचा का रिएक्शन
सामने आई तस्वीरों ने करण ने अपनी तस्वीरों के साथ ही वहां के जानवरों और साइट सीइंग की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो काफी कमाल की हैं। इनको पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘केन्या ने हमें अचरज में डाल दिया।’ करणा और दृषा की तस्वीरों पर पापा सनी देओल ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत, बहुत सारा प्यार।’ वहीं चाचा बॉबी ने रिएक्ट कर के कई सारे दिल पोस्ट किए हैं।

लोगों को पसंद हैं केन्या के जंगलों में सफारी
वैसे बता दें, केन्या आज कल कई लोगों को लिए हालिडे डेस्टिनेशन बना हुआ है। लोग लायन सफारी करने के लिए केन्या जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा भी यहा कई तरह की स्पेसीज देखने को मिलती हैं। 

धर्मेंद्र ने दिखाया था हनीमून का वीडियो
बता दें, धर्मेंद्र ने कुछ दिनों पहले वीडियो शेयर किया था, जिसमें करण देओल के साथ उनकी पत्नी दृषा अचार्या नजर आ थीं। दोनों घुड़सवारी कर रहे थे। वो भी केन्या के जंगलों में। दोनों ही स्पोर्ट्स गियर पहने नजर आ रहे थे। इसके साथ ही करण देओल ने खुद भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर किए थे। वैसे इन तस्वीरों को देखकर साफ हो गया है कि इनका हनीमून रोमांच से भरा हुआ था। दोनों के बीच का तालमेल भी कमाल का लग रहा है। 

ये भी पढ़ें: वरुण-टाइगर को फिटनेस में मात दे रहे अक्षय कुमार, 55 की उम्र में भी वालीबॉल खेलते हुए छुड़ाए पसीने

क्या आपको पता है ‘तारक मेहता’ में दया भाभी के भाई ही नहीं पिता भी आ चुके हैं नजर, कुछ ऐसा था रोल

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments