Thursday, July 10, 2025
Homeझारखंड में अंधविश्वास ने ली फिर जान: डायन - बिसाही के शक...

झारखंड में अंधविश्वास ने ली फिर जान: डायन – बिसाही के शक में महिला की हत्या, 2 महिलाओं को अर्द्धनग्न कर पीटा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

गुमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अंधविश्वास में हत्या

झारखंड में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली है। सिसई थाना क्षेत्र की नगर चडरी टोली गांव में यन – बिसाही के आरोप में में लोगों ने शनिवार की रात सालो देवी (55) की लाठी और टांगी से मार कर हत्या कर दी।
मृतका के पति आह्लाद लोहरा (60), बहन सबिता (50) और ननद लक्ष्मी (42) गंभीर रूप से घायल किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घोड़तोपा जंगल से हत्या के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी निरंजन उरांव उर्फ रंजन फरार है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में दहशत है। गांव के अधिकतर घरों में ताला लगा है। पुरुष कहीं चले गए। गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस वहां कैंप कर रही है।

सालो की घसीटते हुए निकाला, लाठी से पीटा
रात में सभी आरोपी सालो के घर पहुंचे। खटखटाने पर सालो के बेटे बली लोहरा ने दरवाजा खोला। उसे शराब पिलाने के बहाने किनारे ले गए और खाना खा रही सालो को घर से घसीटते हुए बाहर ले गएऔर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए आह्लाद लोहरा, सबिता और लक्ष्मी को पीटा। दोनों महिलाओं को अर्धनग्न कर दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने 10 आरोपियों में सात को गिरफ्तार किया
घायल सबिता के आवेदन पर पुलिस ने निरंजन उर्फ रंजन उरांव, मनोज उरांव, जिशु उरांव, अघनु उरांव, भैरो उरांव, सनी उरांव, बुधु उरांव, संदीप उरांव, सुकरो देवी, लालमुनि देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों में सात लोगों को नगर घोड़तोपा जंगल के बीच पहाड़ के नीचे नाले की झाड़ी से पकड़ा और गांव से दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव वालों को पिलाई शराब हत्या के लिए उकसाया
प्रारंभिक जांच में हत्याकांड का मुख्य आरोपी निरंजन बताया जा रहा है। एक सप्ताह पहले गांव आया था। कुछ दिनों से उसकी 1.5 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी की तबीयत खराब थी। निरंजन को शक था कि उसकी बेटी पर सालो देवी ने कुछ किया है। उसी के जादू-टोना की वजह से बेटी बीमार है। शनिवार रात निरंजन की मां सुकरो देवी, सालो के घर आई। डायन बिसाही का आरोप लगाकर अपशब्द कहने लगी और झगड़ा बढ़ गया । सुकरो ने सालो को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी और चली गयी जिस दिन घटना घटी उस दिन निरंजन ने अपने साथियों और रिश्तेदारों को शराब पिलाई और सालो देवी पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी ने मिलकर सालो के घर पर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments