[ad_1]
हाइलाइट्स
CM नीतीश कुमार की नाराजगी की चर्चा पर ललन सिंह का बयान.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बोले- नाराजगी की खबर गलत.
नीतीश कुमार हैं गठबंधन और विरोधी एकता के सूत्रधार-ललन सिंह.
पटना. बीजेपी विरोधी पार्टियों की बैठक बेंगलुरु में हुई और इसमें गठबंधन का नामI I..N.D.I.A. (Indian National Development Inclusive Alliance) रखा गया. इसके बाद कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए कि इस बात की चर्चा तेज हो गई कि इस नाम से नीतीश कुमार सहमत नहीं थे और इसी वजह से संयुक्त प्रेस वार्ता के पहले ही पटना के लिए रवाना हो गए. मामला तब और तूल पकड़ने लगा जब नीतीश कुमार पटना पहुंचे और पत्रकारों से बिना बात किए रवाना हो गए. इसी बीच चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि नीतीश कुमार को संयोजक नहीं बनाया गया इसलिए वे नाराज हैं. उनकी नाराजगी की एक वजह कांग्रेस नेताओं के ड्राइविंग सीट पर बैठने की भी बताई जाने लगी. हालांकि, इसकी सच्चाई क्या है इस बात का खुलासा खुद जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है.
दरअसल, नीतीश कुमार की नाराजगी की खबर मीडिया में सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार तमाम कयासों का अंत करने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सामने आए. दिल्ली जाने के पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मीडिया में नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर चल रही खबर सरासर ग़लत है. यह सब बीजेपी की चाल है जो बैठक की सफलता से परेशान हो गई है और मीडिया में इस तरह की खबर चलवा रही है.
ललन सिंह ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और नीतीश जी की कोई नाराजगी नहीं है. नीतीश जी तो इस गठबंधन और विरोधी एकता के सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता है. ललन सिंह ने कहा बीजेपी लगातार गलत प्रचार करवा रही है. कभी कहती है जदयू और आरजेडी में मर्जर होगा तो कभी कहती है आरजेडी और जेडीयू में खटपट है. बीजेपी ऐसे ना जाने क्या क्या प्रचार करवा रही है, लेकिन सच्चाई जनता जानती है और वो सामने है.
वहीं, नीतीश कुमार के संयोजक बनने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है, मुंबई में जो बैठक होगी वहां तय होगा. बेंगलुरु में इन सब बातों पर चर्चा नहीं हुई है. ललन सिंह ने एनडीए की बैठक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी एनडीए की बैठक नहीं बुलाई, लेकिन अब बैठक बुला रहे हैं. इससे समझा जा सकता है ऐसा क्यों कर रहे हैं.
.
Tags: 2024 लोकसभा चुनाव, Bihar latest news, Bihar News, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, लोकसभा चुनाव राजनीति
FIRST PUBLISHED : July 19, 2023, 14:44 IST
[ad_2]
Source link


