Saturday, October 19, 2024
HomePakurन्याय यात्रा का पहला दिन झिकरहाटी पश्चिम और उदय नारायणपुर में निकाला...

न्याय यात्रा का पहला दिन झिकरहाटी पश्चिम और उदय नारायणपुर में निकाला गया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में न्याय यात्रा का आज पहला दिन पाकुड़ प्रखंड के झिकरहाटी पश्चिम और उदय नारायणपुर में निकाला गया। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए केंद्रीय कमेटी रांची के निर्देश अनुसार आज न्याय यात्रा निकाला गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री को जिस प्रकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए बेवजह झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन प्रताड़ित किया जा रहा है इसके विरोध में न्याय यात्रा निकल गया है। यह यात्रा हर एक रोज हर एक पंचायत में किया जाना है।

श्याम यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से झारखंड में गठबंधन का सरकार बना, केन्द्र में बैठे भाजपा के सरकार ने दूसरे ही छन सरकार गिराने में लगे हुए। झारखंड और झारखंड के बाहर हेमंत सोरेन के लोकप्रियता को देखते हुए बेवजह तरह-तरह के अंजाम लगाने की प्रयास किया जा रहा है। झारखंड के विकास का कार्य विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है। आज हेमंत सोरेन ने राज्य के हर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के काम किया 100 यूनिट तक के मुफ्त बिजली, सर्वजन पेंशन योजना के तहत आज प्रत्येक व्यक्ति लवांछित हो रहे हैं। देश के नौजवान पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बने इसके लिए गुरु जी क्रेडिट कार्ड के द्वारा छात्र-छात्राओं को बिना गारंटी के आज लोन दे रहे हैं। पूरे झारखंड में रोड का जाल बिछाया गया, 20 लाख ग्रीन कार्ड दिया गया और 2027 तक 20 लाख बुआ आवास देने का लक्ष्य है। जिसका शुरुआत इसी साल से प्रारंभ हो चुका है। 9 लाख 50 हजार किसानों की ऋण माफी किया गया। हेमंत सोरेन की न्याय के लिए सभी धार्मिक स्थलों में प्रार्थना किया गया।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.42.37 PM

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, युवा जिला सचिव ऊमर फारुख, प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़, जिला सदस्य फिरोज अली, प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अजफरूल शेख़, दयानन्द भगत, फुरकान शेख़, जरसीड शेख, रफिजुद्दीन शेख़, फितू शेख़, बारीक शेख़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित लोगों थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments