धनुषपूजा स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक
पाकुड़ के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में रविवार को जिला कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने की। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों से आए नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिबू सोरेन की याद में होगा “अंतिम जोहार यात्रा”
बैठक का मुख्य एजेंडा आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में आयोजित होने वाली “अंतिम जोहार यात्रा” रहा। बैठक में यात्रा का रूट मैप तैयार किया गया और तय किया गया कि यह यात्रा जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों से होकर गुजरेगी। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे ने कहा कि “शिबू सोरेन हमारे आदर्श और प्रेरणास्रोत रहे हैं। झारखंड को अलग राज्य बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके संघर्ष की बदौलत ही आज हम गर्व से खुद को झारखंडी कह पाते हैं।”
झारखंड आंदोलन और शिबू सोरेन की भूमिका
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने न सिर्फ राज्य की अस्मिता को पहचान दिलाई, बल्कि झारखंडी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती दी। वक्ताओं ने बताया कि “अंतिम जोहार यात्रा” लोगों की जनभावनाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है।
कार्यकर्ताओं से मिली जिम्मेदारी
बैठक में तय किया गया कि इस यात्रा की सफलता के लिए जिला समिति के पदाधिकारी, केंद्रीय समिति के सदस्य, नगर व प्रखंड समिति के पदाधिकारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि और सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में मौजूद रहे पदाधिकारी
बैठक में बड़ी संख्या में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशिला देवी, अल्पसंख्यक जिला सचिव दिलीप मरांडी, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल शेख, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित दर्जनों जिला कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भावनात्मक माहौल में गूंजे संकल्प
पूरी बैठक भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि “उनकी स्मृति में आयोजित अंतिम जोहार यात्रा न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि यह पूरे झारखंड में एकता और संघर्ष का संदेश भी फैलाएगी।”