Tuesday, June 3, 2025
Homeउपायुक्त वरूण रंजन जी का कार्यकाल जनहित में शानदार रहा: अनुग्राहित प्रसाद...

उपायुक्त वरूण रंजन जी का कार्यकाल जनहित में शानदार रहा: अनुग्राहित प्रसाद साह

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कक्ष में वरूण रंजन से एक शिष्टाचार भेंट किया। उक्त प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, सुशील साहा एवं अनिकेत गोस्वामी शामिल थे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने वरुण रंजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सवर्णिम भविष्य हेतु शुभकामना व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि उपायुक्त वरूण रंजन जी का कार्यकाल जनहित में शानदार रहा। उनके कार्यकाल को पाकुड़ के लोग हमेशा याद रखेंगे। वे एक कर्मठ, व्यवहार कुशल, मृदुभाषी, कुशल प्रशासक एवं विकास के प्रति गंभीर पदाधिकारी के रूप में याद किए जाएंगे।इन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गरीबों को अनाज समय पर और उचित मात्रा में प्रतिमाह मिलता रहे इसके लिए हमेशा सजग रहे। पाकुड़ की आपूर्ति व्यवस्था में अमूलचूक सुधार हुआ है इसका श्रेय उपायुक्त श्री वरूण रंजन जी को जाता है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनना और त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत निदान करना उनके स्वभाव में रहा है। उन्होंने पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार मुक्त निष्पक्ष प्रशासन देने का काम किया है। जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य उनके कार्यकाल में हुए हैं। चिर लंबित शहरी आपूर्ति योजना को पूरा कराने में इनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने विशेष रूचि लेते हुए रानी दिग्घी पटाल को दीनदयाल उद्यान के रूप में विकसित करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में परिणत करने का प्रशंसनीय कार्य इन्होंने किया है। आने वाले समय में दीनदयाल उद्यान पर्यटन स्थल के रूप में एक आकर्षण का केंद्र बनेगा। लिट्टीपाड़ा जलापूर्ति योजना का कार्य तीव्रगति से हो रहा है। दो जोन के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments