Thursday, March 26, 2026
Homeपरिवार संग समय बिताने के लिए बेस्ट हैं रांची की ये जगह,...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

परिवार संग समय बिताने के लिए बेस्ट हैं रांची की ये जगह, यादगार बन जाएंगे लम्हे

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

शिखा श्रेया/रांची. अभी बरसात का मौसम चल रहा है और इस मौसम में अगर आप अपने परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित मलहारी रेस्टोरेंट बरसात के मौसम में परिवार के साथ खाना खाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. यह एक ओपन एयर रेस्टोरेंट है जहां आप खूबसूरत नजारों के साथ और ठंडी हवाओं के बीच खाने का आनंद ले सकते हैं.

रेस्टोरेंट के मैनेजर सुधीर ने बताया कि हमने खासकर इस रेस्टोरेंट को इसी तरह डिजाइन किया है, ताकि लोग प्राकृतिक नजारों और हवाओं के बीच बैठकर अपने परिवार के साथ तरह-तरह के खाने का आनंद ले सकें. खासकर बरसात के मौसम में लोग यहां आना अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि हमने बरसात के लिए शैडो ज़ोन बना कर रखा है. जिससे लोग बिना भीगे बारिश के बीच बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं.

शैडो जोन है तो भीगने की समस्या नहीं
रेस्टोरेंट में सबसे खास बात यह है कि आप ऐसी नहीं बल्कि प्राकृतिक हवाओं के बीच बैठते हैं. यह रिंग रोड पर है जो की रांची से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए यहां पर आपको काफी शांत वातावरण मिलेगा और प्रकृति के बीच होने का एहसास होगा. साथ ही यहां खुली हवा के साथ-साथ शैडो जोन भी बना हुआ है. इसमें बैठकर आप खाने के दौरान बरसात आपको परेशान भी नहीं करेगी और आप बारिश के खूबसूरत नजारों का भी आनंद ले पाएंगे.

मैनेजर सुधीर ने बताया कि सिर्फ खूबसूरत नजारा ही नहीं, बल्कि यहां पर खाना भी उतना ही लजीज है. खासकर तंदूर के आइटम के लिए यह रेस्टोरेंट पूरे रांची में फेमस है. यहां आपको 50 से अधिक तरह के तंदूर के आइटम मिलेंगे, क्योंकि बरसात में तंदूर के आइटम की मांग और बढ़ जाती है. यहां पर पनीर टिक्का, सोया चाप व चिकन तंदूर के कई विकल्प मिलेंगे. साथ ही यहां का तंदूरी मोमो काफी लोकप्रिय है. रांची में सिर्फ यही तंदूरी मोमो मिलता है.

परिवार संग क्वालिटी टाइम के लिए बेस्ट हैं ये जगह
अपने परिवार संग खाना खाने आए राजीव कहते हैं कि यह जगह काफी शांत है. साथ ही फैमिली के साथ खूबसूरत नजारों व ठंडी हवाओं के बीच बैठकर खाने का मजा ही कुछ और है. हमने तंदूर के कई आइटम ट्राई किए.

अगर आप भी इस खूबसूरत हजारों के बीच बैठकर परिवार के संग खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो आ जाइए रांची के रिंग रोड स्थित मल्हारी रेस्टोरेंट में. आप चाहे तो इस नंबर पर 9304394628 संपर्क कर सकते हैं या फिर इस गूगल मैप का प्रयोग कर सकते हैं.

लोकेशन: https://maps.app.goo.gl/kUBzYNLJWmLeDaZX7

Tags: Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments