जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के अध्यक्षता में सीएमपीडीआई सभागार रांची में आयोजित किया गया।
अधिवेशन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव एवं सम्पर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह मौजूद थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत वर्ष के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। पाकुड़ जिला से जनसंख्या समाधान फाऊण्डेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय, युवा विंग के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, नगर अध्यक्ष सुशील साहा ने पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया।
अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत देश भर से आए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने वर्ष भर के वृतांत को प्रस्तुत किया।
अधिवेशन में 28 व 29 अक्टूबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने का आवाहन किया गया। देश में बढ़ रही जनसंख्या असंतुलन पर संपूर्ण सदन ने चिंता व्यक्त किया। देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु हस्ताक्षरित करवाए गए पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए भारी संख्या में जेएसएफ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करेंगे।
इस अधिवेशन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने वर्चुअल संबोधन कर अपना मार्गदर्शन दिया। उक्त अधिवेशन में आए सभी प्रतिनिधि देश में जनसंख्या कानून को लेकर काफी जोश खरोश में दिखे।
इस अधिवेशन को आयोजित कर रहे मेजबान झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह का सभी प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने धन्यवाद किया। कम समय में सभी के लिए इस अधिवेशन में एक उच्च स्तरीय व्यवस्था करवा कर सुचिता सिंह में काबिलियत तारीफ काम किया।
सम्मेलन धर्मेंद्र प्रधान, अंकित शर्मा, हरेंद्र बोरा, बंदना त्यागी, सम्राट चक्रवर्ती, डॉ• अंजू पाण्डेय, रंजना सिंह, मोमी डे, तिलेश्वर राम, राजेंद्र गुर्जर, नीलमा मंदूरा, नेपाल सिंह, गब्बर सिंह चौहान, बाबूलाल मीणा, नरेंद्र त्यागी, योगेंद्र अरोड़ा, अंकुश गुप्ता सहित संपूर्ण भारतवर्ष के जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धा गण मौजूद थे।