[ad_1]
Google free license
संयुक्त राष्ट्र ने यमन में 18 माह पहले आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े एक समूह द्वारा अगवा किए गए अपने पांच कर्मचारियों के रिहा किए जाने की जानकारी दी है।
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने यमन में 18 माह पहले आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े एक समूह द्वारा अगवा किए गए अपने पांच कर्मचारियों के रिहा किए जाने की जानकारी दी है।
यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों के समन्वयक डेविड ग्रेसली नेबताया कि यमन के चार तथा बांग्लादेश के एक नागरिक को अगवा किया गया था, इन्हें अब रिहा कर दिया गया है और सभी की ‘‘सेहत अच्छी है….लेकिन उन्होंने काफी मुश्किल वक्त गुजारा है।’’
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इन लोगों की रिहाई के लिए काफी बातचीत की गई और इस प्रक्रिया में ओमान के अधिकारी भी शामिल थे।
ग्रेसली ने देश के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में यमन के चार नागरिकों के साथ लौटने के बाद संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं से कहा ,‘‘ मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि अगवा करने वालों का संबंध ‘अलकायदा इन द अरेबियन पेनेंसुला’ से था।’’
इस समूह को ‘एक्यूएपी’ के नाम से भी जाना जाता है और यह दक्षिणी यमन में वर्षों से सक्रिय है। इसे अलकायदा नेटवर्क की सबसे खतरनाक शाखाओं में से एक माना जाता है। इस समूह ने अमेरिका पर भी हमले करने के प्रयास किए हैं।
ग्रेसली ने कहा,‘‘ यह यमन के लिए एक खतरा है और यह खतरा बढ़ रहा है।’’
तीत में यमन के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया था कि फरवरी 2022 में संदिग्ध अल-कायदा आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन के अबयान प्रांत से संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है।
हक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि अकम सुफीउल अनम , माजेन बावजीर, बकील अल-महदी, मोहम्मद अल-मुलाइकी और खालिद मुख्तार शेख को रिहा किया गया है। से सभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा विभाग के लिए काम करते थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
[ad_2]
Source link