Wednesday, February 18, 2026
HomeUS: आकाशीय बिजली की चपेट में आई भारतीय मूल की छात्रा के...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

US: आकाशीय बिजली की चपेट में आई भारतीय मूल की छात्रा के मस्तिष्क को क्षति पहुंची

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Common

दो जुलाई को जब वह सैन जैकिंटो स्मारक पार्क में अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे घूम रही थी तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। सुसरुन्या कोडुरु के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार कोठा ने कहा ‘‘आकाशीय बिजली की चपेट में आने के साथ ही वह तालाब में जा गिरी।

ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (यूएच) में पढ़ने वाली भारतीय मूल की छात्रा पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके मस्तिष्क को क्षति पहुंची है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुसरून्या कोडुरु यूएच में सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई कर रही है। दो जुलाई को जब वह सैन जैकिंटो स्मारक पार्क में अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे घूम रही थी तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई।
सुसरुन्या कोडुरु के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार कोठा ने कहा ‘‘आकाशीय बिजली की चपेट में आने के साथ ही वह तालाब में जा गिरी।

इसके बाद उसे दिल का दौरा भी पड़ गया और उसके मस्तिष्क को भी क्षति पहुंची है।’’
कोठा कहा कि उसे दीर्घकालीन और जरूरी चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।
भारत में रहने वाले कोडुरु के माता-पिता उसे अपने पास लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसे जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिल सके।
सुरेंद्र ने कहा, ‘‘उसकी देखभाल के लिए उसे हवाई मार्ग से भारत में परिवार के पास ले जाने में मदद की जरूरत है।’’
उसके सहयोगियों ने उसके इलाज में मदद करने और उसे अपने परिवार से मिलाने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments