Monday, May 19, 2025
HomeWest Bengal: 'पंचायत चुनाव में हिंसा का तांडाव', भाजपा का आरोप- सत्ताधारी...

West Bengal: ‘पंचायत चुनाव में हिंसा का तांडाव’, भाजपा का आरोप- सत्ताधारी पार्टी बैलेट पर नहीं, बुलेट पर भरोसा करती है

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
भाजपा का दावा है कि बाहरी घुसपैठिए, असामाजिक तत्त्व और तृणमूल के गुंडों को ममता बनर्जी पनाह दे रही हैं। आज बंगाल की स्थिति क्या हो गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल में 13 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई है।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमलाव है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि बंगाल में सत्ताधारी पार्टी बैलेट पर नहीं बल्कि बुलेट पर भरोसा करती है इसलिए राज्य की यह स्थिति है। भाजपा का दावा है कि बाहरी घुसपैठिए, असामाजिक तत्त्व और तृणमूल के गुंडों को ममता बनर्जी पनाह दे रही हैं। आज बंगाल की स्थिति क्या हो गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल में 13 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई है। 

निशीथ प्रमाणिक के सवाल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या और एक (राज्य) चुनाव आयोग का किसी एक पार्टी के लिए काम करना लोकतंत्र के सख्त ख़िलाफ़ है। बंगाल में चुनाव घोषणा से लेकर नतीजे की घोषणा तक जितनी भी मृत्यु होंगी उन सभी मृत्यु की ज़िम्मेदारी चुनाव आयोग और वहां की सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने जल्दबाजी में एक ही फेज और बिना केंद्रीय बल की तैनाती के चुनाव कराने का निर्णय लिया था। हम इसके ख़िलाफ़ कोर्ट गए और कोर्ट ने भी इसको माना। लेकिन ज़मीनी हकीकत अलग है। केंद्रीय बल को सिर्फ पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए रखा गया और किसी भी बूथ पर केंद्रीय बल के जवानों को तैनात नहीं किया गया। 

रवि शंकर प्रसाद का वार

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल के ग्राम पंचायत चुनाव में हिंसा का तांडाव हो रहा है। अब तक 1 दर्ज़न से अधिक लोग मारे जा चुके हैं… ममता जी आप इस हिंसा के तांडव को कब रोकेंगी? भाजपा इस हिंसा की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि ममता जी आप बैलेट बॉक्स ले आईं। उन बैलेट बॉक्स को छीना, तालाब में फेंका, किसी में स्याही डाली जा रही है। ममता जी आपकी सरकार के लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की परीक्षा हो रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई चुनाव नहीं है…यह जंगल राज है…1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी धरती पर भारत को स्वतंत्र घोषित किया था और आज यह धरती पश्चिम बंगाल पुलिस की मिलीभगत से ममता बनर्जी और उनके भतीजे के कारण अशांत है। केंद्र सरकार फैसला ले…मेरी मांग है, अगर राष्ट्रपति शासन नहीं है तो ममता बनर्जी को सीएम रहने दें…चुनाव लड़कर हम उन्हें हटा देंगे लेकिन नागरिकों की सुरक्षा के लिए धारा 355 लागू होनी चाहिए। 

हिंसा में 11 लोगों की मौत

 पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में शुक्रवार रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में 11 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक-एक कार्यकर्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर मतपेटियों को नष्ट किए जाने की खबरें हैं। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments