Saturday, May 10, 2025
HomeWatch: दीपक चाहर ने मजेदार वीडियो शेयर कर MS Dhoni को किया...

Watch: दीपक चाहर ने मजेदार वीडियो शेयर कर MS Dhoni को किया बर्थडे विश, देखें

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Deepak Chahar-MS Dhoni Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने कैप्टन कूल को बर्थडे विश किया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर किया है. दरअसल, इस वीडियो के माध्यम से दीपक चाहर ने महेन्द्र सिंह धोनी को बर्थडे विश किया है. दीपक चाहर ने वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी के कई लम्हों को संजोया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके अलावा वीडियो के आखिर में दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स में अपने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बर्थडे विश कर रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं महेन्द्र सिंह धोनी…

बताते चलें कि दीपक चाहर आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. इसके अलावा वह आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के लिए खेल चुके हैं. महेन्द्र सिंह धोनी और दीपक चाहर के बीच शानदार बॉन्डिंग है. गौरतलब है कि 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2011 अपने नाम किया. इसके अलावा भारत ने टी20 2007 और साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीता, उस भरतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे. इस खिलाड़ी की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों मं होती है. इसके अलावा कैप्टन कूल अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 6 हजार रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान हासिल की उपलब्धि



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments