Sunday, May 11, 2025
HomeWeight Loss: वेट लॉस की जर्नी में फायदेमंद है टोफू का सेवन,...

Weight Loss: वेट लॉस की जर्नी में फायदेमंद है टोफू का सेवन, कुछ ही दिनों में हो जाएंगी स्लिम-ट्रिम

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

टोफू शरीर को मिनरल्स और प्रोटीन प्रदान करता है। जो लोग, दूध, पनीर और अंडा खाने से कतराते हैं। उनके लिए टोफू एक बेहतरीन ऑप्शन है। मोटापे से परेशान लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

सोयाबीन के दूध से टोफू बनाया जाता है। इसलिए टोफू को सोयाबीन पनीर भी कहा जाता है। टोफू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। बता दें कि जो लोग, दूध, पनीर और अंडा खाने से कतराते हैं। उनके लिए टोफू एक बेहतरीन ऑप्शन है। टोफू में अमीनो एसिड, जिंक, आयरन, पौटेशियम विटामिन और आइसोफ्लेवोनीस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

यह शरीर को मिनरल्स और प्रोटीन प्रदान करता है। जिससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। टोफू के नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूप मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से त्वचा और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। दिल के स्वास्थ्य के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। 

यह वेट लॉस के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, तो वह अपनी डाइट में टोफू को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में टोफू को वेट लॉस के लिए किस तरह से शामिल करना चाहिए। यह हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं टोफू खाने के फायदे और सेवन के तरीके के बारे में…

वजन घटाने में मददगार टोफू

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, टोफू एक लो कैलोरी फूड होता है। इसको अपनी डाइट में शामिल करने से प्रबंधन में मदद मिल सकती है। दरअसल, टोफू में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसको अपनी डाइट में शामिल करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती हैं। वहीं आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। यह एक प्लांट-बेस्ड फूड है, इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं वेट लॉस करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

साल्ट एंड पेपर टोफू

अगर आपका शेड्यूल काफी व्यस्त है, तो आप इसे सिंपल तरीके से भी खा सकते हैं। इसके लिए आप टोफू के टुकड़ों पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कर भी खा सकते हैं। रोजाना सुबह या शाम के नाश्ते या वर्कआउट के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। टोफू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो वजन कम करने के साथ ही मांसपेशियों के विकास में भी सहायक होता है।

टोफू का सलाद 

वेट लॉस के लिए आप टोफू को सलाद के तौर पर खा सकते हैं। सलाद बनाने के लिए टोफू को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और सलाद के पत्ते मिला लें। इसके ऊपर नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके तरह से टोफू का सलाद बना लें। आप इसे नाश्ते या लंच के दौरान खा सकते हैं। सब्जियों के साथ टोफू को मिलाकर खाने से आपको दोगुना पोषण प्राप्त होता है। अगर आप इसका सेवन लंच के दौरान करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप तेजी से अपना वेट लॉस कर पाएंगे।

टोफू स्टर फ्राई

वजन घटाने के लिए कई लोग डाइट फॉलो करने लगते हैं, तो कुछ लोग सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं। बता दें कि वजन घटाने के लिए खाने को छोड़ने की जरूरत नहीं होती। बल्कि शरीर के हिसाब से खाना खाने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपना वेट कम करना चाहते हैं, तो आप टोफू स्टर फ्राई खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आप पैन में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें। 

इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, बीन्स, फूलगोभी, गाजर और टमाटर आदि अपनी पसंदीदा सब्जियां डालें। अब पैन को ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर सब्जियों को पकने दें। सब्जियों के पकने के बाद उसमें टोफू मिलाएं। साथ ही इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस मिक्स करें। अब 2-3 मिनट तक इसे पकाने के बाद गैस बंद कर दें। इस तरह आसान तरीके से टोफू स्टर फ्राई बनकर तैयार हो जाएगा। इसे खाने से आपको न सिर्फ स्वाद बल्कि वेट भी घटाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments